विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करनाल में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर उठाए सवाल

Published: Wed, 30 Sep 2026 10:54 PM (IST)

बल्ला के गांव मूनक में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 19 वर्षीय जय शर्मा की दिल्ली के मैक्स ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत। फाइल फोटो

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. मूनक में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल।

  2. 19 वर्षीय जय शर्मा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत।

  3. विदेश जाने की तैयारी कर रहा था मृतक युवक जय।

संवाद सहयोगी, बल्ला। गांव मूनक में सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पानी की टंकी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 19 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक 23 सितंबर की शाम हादसे में घायल हुआ था और 29 सितंबर को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मूनक निवासी सोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा जय शर्मा 23 सितंबर को शाम करीब 7:15 बजे बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहा था।

स्कूल के पास पानी की टंकी के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे करनाल के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

हालत में सुधार नहीं होने पर 24 सितंबर को उसे दिल्ली के मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान 29 सितंबर को उसकी मौत हो गई। स्वजन के अनुसार जय ने 12वीं कक्षा पास की थी और विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए वह आइलेट्स की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।