17वां सामूहिक विवाह महोत्सव संपन्न, परिणय सूत्र में बंधें 11 जोड़ें
समाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से रविवार को आयोजित 17वें सामूहिक विवाह महोत्सव में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें।
संवाद सहयोगी, घरौंडा : समाजिक संस्था शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से रविवार को आयोजित 17वें सामूहिक विवाह महोत्सव में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें। महोत्सव में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की और नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
शहर के एसडी मंदिर में बारात का स्वागत किया गया। दोपहर बाद बैंड बाजों के साथ तकिया मार्केट, मंडी मनीराम, रेलवे रोड से होती हुई बारात नई अनाज मंडी स्थित विवाह स्थल पर पहुंची। सतीश राणा ने कहा कि शिव शक्ति सेवा मंडल अब तक 171 जरूरतमंद कन्याओं की शादियां करवा चुका है। संस्था एक महान और पुनीत कार्य कर रही है।
ये हुए एक-दूजे के
¨पकी शेखपुरा खालसा संग बिट्टू पाई कैथल, ज्योति रायपुर जाटान संग विक्रम श्याम नगर, मोनिका उपली संग राजीव निगदू, ज्योति बाबरपुर संग रवि रसूलपुर कलां, मनीषा कैरवाली संग अमित मोहदीनपुर, ममता रसूलपुरकलां संग रिकूं थानेसर, रजनी गढ़ीखजूर, संग सुरेश फैजलीपुर माजरा, रेशमा डबरकीपुर संग संदीप सदरपुर, सुशीला मोहदीनपुर संग प्रवीन रसुलपुर, नीरू जुंडला संग विजय पाढा, रीना किदाना व प्रवीण राजौंद विवाह सूत्र में बंधे। संस्था ने दिया जरूरत का सामान
संस्था के प्रधान धीरज भाटिया ने बताया कि कन्याओं को ारेलू जरूरत का सामान भी दिया गया है। जिसमें 46 आइटम शामिल है। कार्यक्रम के अंत में संस्था ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संरक्षक चेतनदेव शर्मा, सचिव देवेंद्र धीामन, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सहसचिव मान ¨सह राणा, सलाहकार राजेंद्र ¨सगला, पुष्कर राज टक्कर, सदस्य सत¨वद्र ¨सह, संजय जैन, डॉ. रमेश शर्मा, कुलदीप कैमला, अशोक भटनागर, विनोद गोयल व अन्य मौजूद रहे।