अवशेष जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार जुर्माना
कृषि विभाग ने धान के अवशेष जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. महेंद्र संधू ने कहा कि अवशेष जलाने वाले किसान के बारे में पता चलने पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से अवशेषों में आग नही लगाने की अपील की है।
संवाद सूत्र, नि¨सग : कृषि विभाग ने धान के अवशेष जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. महेंद्र संधू ने कहा कि अवशेष जलाने वाले किसान के बारे में पता चलने पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने सभी किसानों से अवशेषों में आग नही लगाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि विभाग एक तरफ तो मोबाइल वैन व शिविर लगाकर अवशेष न जलाने के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण नियमों को ठेंगा दिखाकर किसान चोरी-छिपे अवशेष जलाकर कृषि योग्य भूमि को बंजर बनाने का काम कर रहे हैं।