दो गुटों में चलीं ईटें, 12 घायल, 20 पर केस
घरौंडा के भीष्म मार्ग पर मामूली कहासुनी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति पर पाया काबू पाया।
संवाद सहयोगी, घरौंडा
भीष्म मार्ग पर शुक्रवार की रात दो गुटों में चले ईंट-पत्थर में करीब 12 लोग घायल हो गए। इस मामले में 20 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। अब आलम यह है कि इस मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद खूनी संघर्ष बंद हुआ। पुलिस ने एक गुट के तीन आरोपितों को नामजद करते हुए कुल 20 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कई गाड़ियां और बिजली मीटर क्षतिग्रस्त
शुक्रवार की रात किसी बात पर भीष्म मार्ग पर दो गुटों में कहासुनी हो गई थी, जो कुछ देर में खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों गुटों के बीच ईट-पत्थर और डंडे भी चले। इस पत्थरबाजी में कई गाड़ियां और बिजली के मीटर क्षतिग्रस्त हो गए। हालत नाजुक होने पर एक पीजीआइ रेफर
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में ही रहे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भारी अपने दलबल के साथ पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक पक्ष के सोहन की हालत नाजुक देखते हुए उसे करनाल कल्पना चावला अस्पताल के डॉक्टरों ने पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। तीन युवकों पर हमले का आरोप
शनिवार को एक पक्ष की ओर से वार्ड-दस निवासी राजबीर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता राजबीर का आरोप है कि शुक्रवार की रात वह भीष्म मार्ग पर स्थित अपने घर जा रहा था। रास्ते में तीन युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसके साथ ही राजबीर ने अरोपितों पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया। यहीं होना था जागरण
जिस वक्त खूनी संघर्ष हुआ, उस समय भीष्म मार्ग पर हरिजन चौपाल में सार्वजनिक जागरण की तैयारी चल रही थी। जागरण के समय झगड़ा हो गया, इस कारण मोहल्ले के लोगों में दहशत फैल गई और वार्डवासी घायलों को अस्पताल में लेकर पहुंचे। इस कारण जागरण भी नहीं हो सका। इस मामले में एक गुट ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर तीन लोगों को नामजद किया है और लगभग 20 आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-दीपक कुमार, थाना प्रभारी, घरौंडा।