Move to Jagran APP

शोक सभा में जा रहे थ्री व्हीलर की कार से टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल

करनाल से जींद जा रहे लोगों का ऑटो कार से टकरा गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jul 2019 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 08:41 AM (IST)
शोक सभा में जा रहे थ्री व्हीलर की कार से टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल
शोक सभा में जा रहे थ्री व्हीलर की कार से टक्कर, महिला की मौत, 10 घायल

संवाद सहयोगी, असंध : गांव दनोली के पास एक थ्री व्हीलर और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में थ्री व्हीलर में बैठी 10 सवारियां घायल हो गईं। जिसके बाद उन्हें कस्बे के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पांच महिलाओं को करनाल व दो को रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया गया। इस हादसे में बिमला देवी की करनाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया।

loksabha election banner

जींद के गांव सिघाना निवासी बिमला देवी, बीरमू, श्रुति देवी, ड्राइवर सुरेश, शांति देवी, रोशनी देवी, कमला, आजाद, बलवान, और 5 वर्षीय रितिक थ्री व्हीलर में सवार होकर गांव फफड़ाना शोक सभा में जा रहे थे। रास्ते मे दनोली-दुपेड़ी रोड पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डिजायर कार नंबर एचआर-33जी-1002 ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। जिससे थ्री व्हीलर पलट गया। इस हादसे में बच्चे सहित 10 सवारियां घायल हो गई। जिसको राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल दाखिल करवाया गया। बिमला देवी, बीरमू, श्रुति देवी, सुरेश, शांति देवी की हालात गंभीर होने पर करनाल रेफर कर दिया गया। 60 वर्षीय बिमला देवी की करनाल के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.