बसपा- इनेलो में समझौता पर कार्यकर्ताओं में खुशी
फोटो संख्या : 23 संवाद सहयोगी, कलायत : इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ ही गांव और शहरी क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जो कार्यकर्ता कभी एक-दूसरे को राजनीतिक तौर से विरोधी मानते हुए नजर भी नहीं मिलाते थे वे बृहस्पतिवार को गले मिलते नजर आए।
फोटो संख्या : 23
संवाद सहयोगी, कलायत : इनेलो-बसपा गठबंधन के साथ ही गांव और शहरी क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जो कार्यकर्ता कभी एक-दूसरे को राजनीतिक तौर से विरोधी मानते हुए नजर भी नहीं मिलाते थे वे बृहस्पतिवार को गले मिलते नजर आए। समझौते के बाद कुराड़ गांव में दोनों संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को लड्डू बांटे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र कुराड़, सूबे ¨सह, रामफल चहल, निगाई राम, रामचंद्र कुराड़, शमशेर ¨सह, गुरदयाल ¨सह, ओमप्रकाश पातलान, रमेश प्रजापति ने की। महेंद्र ने कहा कि भाजपा लगातार आम आदमी का शोषण करने में लगी है। बसपा सुप्रीमो मायावती और इनेलो नेता अभय चौटाला ने आम आदमी के हकों को लेकर समझौता किया है। निश्चित तौर से आने वाला समय गठबंधन का होगा और भाजपा को सत्ता से बाहर जाना होगा।
चौटाला लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
संस, कलायत : इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला 20 अप्रैल को कलायत में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। छात्र संघ चुनाव बहाल होने को लेकर चौटाला अनाज मंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त करेंगे। युवा नेता राजू जुलानी खेड़ा, जगदीश दुब्बल और संपूर्ण कोयल ने बताया कि चौटाला के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।