Move to Jagran APP

720 निजी बसों को परमिट देने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान महावीर ¨सह व राजकुमार ने की व मंच का संचालन बलवान ने किया। महावीर ¨सह ने बताया कि कर्मचारियों ने 720 निजी परमिट देने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:29 PM (IST)
720 निजी बसों को परमिट देने के विरोध  में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
720 निजी बसों को परमिट देने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। कर्मचारियों ने सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान महावीर ¨सह व राजकुमार ने की व मंच का संचालन बलवान ने किया। महावीर ¨सह ने बताया कि कर्मचारियों ने 720 निजी परमिट देने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू की है।

loksabha election banner

कर्मचारी यूनियन हरियाणा के प्रांतीय प्रधान बीरेंद्र ¨सह, पहल ¨सह व शमशेर ¨सह ने कहा कि समिति 720 निजी बसों को परमिट देने को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रही है। सरकार जानबूझ कर विभाग को खत्म करना चाहती है जो कर्मचारी किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।

सरकार कर्मचारियों के साथ बार-बार वादाखिलाफी कर रही है, जिससे यूनियनों में रोष बढ़ रहा है। अपने चहेतों को निजी परमिट दिए जा रहे हैं। सरकार अब इस मामले में कोर्ट का सहारा लेने लग गई है। कर्मचारी इन परमिटों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल पर बैठने वालों को मालाएं पहनाकर हड़ताल शुरू करवाई। शुक्रवार को भूख हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी। इसके बाद भी सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो जल्द ही आगामी आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में महावीर ¨सह, प्रवीण कुमार, सतनाम ¨सह, सुशील, सतीश, जसबीर ¨सह, राजकुमार, रणबीर बालू, विजेंद्र ¨सह शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.