महिला सफाई कर्मी ने चिकित्सक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी ने चिकित्सक पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर राजौंद पुलिस थाना में शिकायत दी गई। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर रोष जताया। गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। महिला सफाई कर्मचारी के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह जब स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आई तो डॉक्टर लखजीत ¨सह ने उसके साथ मार पिटाई व गाली निकालनी शुरू कर दी। मौके पर अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर उसे छुड़वाया।
संवाद सहयोगी, राजौंद :
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजौंद में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारी ने चिकित्सक पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर राजौंद पुलिस थाना में शिकायत दी गई। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर रोष जताया। गेट को बंद कर प्रदर्शन किया। महिला सफाई कर्मचारी के परिजनों ने आरोप लगाया कि सुबह जब स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी आई तो डॉक्टर लखजीत ¨सह ने उसके साथ मार पिटाई व गाली निकालनी शुरू कर दी। मौके पर अन्य कर्मचारियों ने पहुंचकर उसे छुड़वाया। इसके बाद उसके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने कहा कि चिकित्सक का इस तरह से महिला के साथ व्यवहार करना गलत है। इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए।
स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि इस बारे सुबह मामले को लेकर शिकायत मिली थी। महिला के परिजनों को समझा दिया है। इसके बाद मामला शांत हो गया है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।