Move to Jagran APP

प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति महिलाओं को किया जाएगा जागरूक

त्योहारों के बीच हो रहे मतदान के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर महिलाओं मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में डीसी प्रियंका सोनी ने दी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:24 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:24 AM (IST)
प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति  महिलाओं को किया जाएगा जागरूक
प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान के प्रति महिलाओं को किया जाएगा जागरूक

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

त्योहारों के बीच हो रहे मतदान के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर महिलाओं मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस में डीसी प्रियंका सोनी ने दी है।

उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व से छह दिन पहले 21 अक्टूबर को सोमवार के दिन मतदान हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा महिलाएं मतदान के लिए घरों से निकले इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हुए जागरूक किया जाएगा। जैसे करवा चौथ के दिन महिलाओं के बीच वोट करवा प्रतियोगिता होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में इसका आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान जो भी महिला मतदाता अधिक से अधिक ठीक जवाब देगी, उन्हें करवा चौथ के लिए विशेष उपहार दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ भी दिलवाई जाएगी।

बाक्स-

नवरात्रों में होगा डांडियां का आयोजन

28 से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को लेकर भी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष आयोजन होंगे। डांडिया के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा, ताकि सभी अपने मत का उपयोग कर सकें। डांडियां प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार मतदान का दीया प्रतियोगिता भी आयोजित किया जाएगा। इसके साथ-साथ हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम वैन के माध्यम से आम जन को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.