19 को गांव मटौर में हरी चुनरी चौपाल में उमड़ेगा महिलाओं समूह : भ्याण
संवाद सहयोगी, कलायत : जन नायक जनता पार्टी की ओर से 19 फरवरी को गांव मटौर जन नायक जनता पार्टी की ओर से 19 फरवरी को गांव मटौर में हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि नैना चौटाला रहेंगी। यह जानकारी गांव मटौर में कार्यकर्ताओ की बैठक में महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने दी।
संवाद सहयोगी, कलायत :
जन नायक जनता पार्टी की ओर से 19 फरवरी को गांव मटौर में हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि नैना चौटाला रहेंगी। यह जानकारी गांव मटौर में कार्यकर्ताओ की बैठक में महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने दी। भ्याण ने कहा कि हरी चुनरी का का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त करना है। प्रदेश की महिलाओं में राजनैतिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से नैना चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल के कार्यक्रम को एक वर्ष पूर्व हिसार जिले से शुरू किया था। महिलाओं के बीच यह कार्यक्रम लोकप्रिय रहा है। हरियाणा प्रभारी रा¨जद्र लतानी ने कहा कि इससे पहले भी नैना ¨सह चौटाला हरियाणा के कई जिलों मे हरी चुनरी की चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर चुकी हैं। पार्टी की महिला जिला प्रधान अंजू जागलान ने कहा कि शीला भ्याण की देखरेख में अब तक प्रदेश भर के विभिन्न हलकों में हरी चुनरी चौपाल के सभी प्रोग्राम सफल रहे हैं। गांव मटौर मे 19 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में महिलाएं पहुंचेगी। इस अवसर पर जिला प्रधान रणदीप कौल, हरदीप पाडला, मांगे राम ढुल, बलराज नरड़, दरबारा, संजय जागलान, ओम प्रकाश, राजू पाई, ओमप्रकाश व सूबे ¨सह निहाल ¨सह मौजूद थे।