अवशेष में आग न लगाने को स्वयं सहायता समूह कर रही किसानों को जागरूक
एडीसी राहुल हुड्डा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की तरफ से नवंबर माह तक पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है।
जागरण संवाददाता, कैथल : एडीसी राहुल हुड्डा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों की तरफ से नवंबर माह तक पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत अब तक जिला के 56 गांव को कवर किया जा चुका है, बाकि सभी गांवों को नवंबर माह में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला के हर गांव में स्वयं समूह से जुड़ी महिलाएं प्रभात फेरियां, रैलियों व किसानों से बातचीत करके धान की फसलों की कटाई के बाद बचने वाले अवशेषों में आग न लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आजकल धान की फसल की कटाई जोरों पर चल रही है और कई किसान जागरूकता की कमी के कारण अवशेषों में आग लगा देते हैं, जिससे हमारे पर्यावरण प्रदूषित होता है। आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस प्रकार जिला कि 26 हजार 773 महिला सदस्य गांव-गांव जाकर जागरूक कर रही हैं।
एडीसी ने कहा कि यह स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का समाज के प्रति अच्छा कार्य कर रही हैं, जोकि सराहनीय है। इन महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास काफी लोगों में प्रभाव डालेंगे। हरियाणा सरकार द्वारा सीवन खंड में 15 तथा गुहला में 5 कस्टम हायरिग सेंटर दिए गए हैं, जिससे किसान इन कृषि यंत्रों का प्रयोग करके फसल अवशेष प्रबंधन कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक रजत भास्कर व जिला कार्यात्मक प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि जिला के हर गांव में स्वयं सहायता समूह बने हुए हैं, जोकि हर प्रकार से सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इन महिलाओं की पर्यावरण बचाने में अहम भूमिका होगी।