कार की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
गांव गढ़ी के पास दर्दनाक गांव गढ़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला ममता की मौत हो गई व पति नरेश 33 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया।
जागरण संवाददाता, कैथल : गांव गढ़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला ममता की मौत हो गई व पति नरेश 33 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ जब दंपत्ति बाइक पर सवार होकर गांव सेरधा से गांव मानस किसी निजी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे गांव गढ़ी के पास पहुंचे तो कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद कार चालक आरोपित गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। घायल व्यक्ति को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
चार लड़कियों को पीछे
छोड़ गई महिला
घायल नरेश कुमार खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसके पास चार लड़कियां भी हैं। महिला अपने पीछे चार लड़कियों को छोड़ गई है। नरेश के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम छाया हुआ था।
बॉक्स
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय कुमार ने बताया कि महिला के पिता मांगे राम निवासी नरवाना की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।