पशु अधिनियम को वापस लेना भाजपा के असली चेहरे के दर्शाता है : बोबी मान
संवाद सहयोगी, पाई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोबी मान ने कहा कि पशुओं पर लागू किए गए पशु
संवाद सहयोगी, पाई : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बोबी मान ने कहा कि पशुओं पर लागू किए गए पशु अधिनियम को वापस लेना भाजपा पार्टी के असली चेहरे को दर्शाता है। भाजपा ने हमेशा बंद कमरे की राजनीति की है। पहले जनता को गुमराह करने और खुद को गो भक्त साबित करने के लिए यह कानून बना दिया था। अब कुछ ही समय बाद इसका वापस भी ले लिया, जो भाजपा के असली चेहरे को दर्शाता है। बोबी मान गांव पाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी हैं आवारा गायों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है और गायों को गोशाला या नंदीशाला के स्थान पर शहर में सड़कों पर घूमते देखा जा सकता है और इनके पास ही पार्टी के नेता निकल जाते हैं जो समय समय पर गो भक्त होने का ढोंग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और आने वाले समय हरियाणा में भी भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर कार्यकर्ता आम जनता के सामने पेश कर सरकार से जवाब मांगेंगे। सरकार ने युवाओं को नौकरियों और किसानों को स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने के सपने दिखाए थे। अब इन पर काम करना तो दूर सरकार इन मुद्दों पर बातचीत भी नहीं करना चाहती है। अब चुनाव मुख्य रुप से इन्हीं मुद्दों लड़ा जाएगा।
इस अवसर पर सुरेश शर्मा पिलनी, जगदीश, नसीब भाणा, रामकिशन काकौत, कृष्ण सिसला, मुकेश, दिनेश, कर्म सिंह, दिलबाग, मोनू, जितेंद्र मौजूद थे।