अपनी संस्कृति को बचाने के लिए हमें मिलकर करना होगा प्रयास : अनुभव
फल्गु महोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल और फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणवी सांग का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता और अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा ने की।
संवाद सहयोगी, पूंडरी : फल्गु महोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल और फल्गु मंदिर सुधार समिति के संयुक्त तत्वाधान में हरियाणवी सांग का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता और अध्यक्षता हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नागेंद्र कुमार शर्मा ने की। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य उपेंद्र सिंहल, राजेश शांडिल्य और राष्ट्रकवि प्रो. सारस्वत मोहन मनीषी मौजूद रहे। हरियाणवी सांग लोक कलाकार बसेसर सिंह एंड पार्टी द्वारा राजा विक्रमादित्य की कथा को सांग के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत किया गया। देर रात तक चले सांग का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। सांग को सुनने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। अनुभव मेहता ने हरियाणवी संस्कृति के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को मद्देनजर रखते हुए हमें मिलकर अपनी संस्कृति को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए। इसी सोच के साथ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तीर्थ स्थलों के विकास पर कार्य कर रहा है। फल्गु तीर्थ के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए भी हम सभी मिलकर काम करेंगे। मंच संचालक दिनेश शर्मा ने किया। फल्गु मंदिर सुधार समिति की तरफ से कलाकारों और हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल का आभार व्यक्त किया। श्री फल्गु महोत्सव कार्यक्रम के लिए हर वर्ष के लिए एक तारीख तय की जाएगी। मारपीट के आरोपितों पर केस दर्ज
जागरण संवाददाता, कैथल : पुलिस ने मारपीट के दो मामलों में शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में चीका के वार्ड नंबर आठ निवासी अजय कुमार ने बताया कि एक अक्टूबर को जसपाल, बलबीर, कंवरजीत, आंगनबाड़ी वर्कर चरणजीत कौर, मास्टर भूपेंद्र सिंह ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में ढांड पुलिस थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी महिला ने बताया कि गांव की गौरव व सुल्तान ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।