अब पानी भी सेफ नहीं! सिरसा ब्रांच नहर में चोरी; सिंचाई विभाग 14 अवैध कनेक्शन पकड़े गए
सिंचाई विभाग ने सिरसा ब्रांच नहर से पानी चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 अवैध कनेक्शन पकड़े। विभाग ने ...और पढ़ें

सिरसा ब्रांच नहर से पानी चोरी का मामला।
HighLights
14 अवैध कनेक्शन पकड़े गए, मौके पर कटवाए।
पानी चोरी करने वालों पर कनाल एक्ट कार्रवाई।
किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने का भरोसा।
संवाद सहयोगी, कलायत। मुख्य सिरसा ब्रांच नहर से अवैध कनेक्शन के जरिए सिंचाई पानी चोरी करने वालों पर सिंचाई विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग कैथल के मुख्य अधीक्षक नीरज शर्मा के निर्देश पर उपमंडल एसडीओ अखिल कौशिक के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सुड़कों, इंजन व अन्य संसाधनों के जरिये पानी चोरी के 14 अवैध कनेक्शन पकड़े गए। एसडीओ अखिल कौशिक ने मौके पर ही अवैध कनेक्शनों को कटवाया। सिंचाई पानी की चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को मांग के अनुसार सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिलाया। जिन किसानों द्वारा अवैध रूप से सूंडकों के जरिए नहर से पानी खींचा जा रहा था उनके खिलाफ कनाल एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि नहर से छेड़छाड़ व अवैध तरीके से पानी लेने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी के निर्धारित बंटवारे के अनुसार सिरसा ब्रांच नहर के माध्यम से हिसार जिला में करीब 1600 क्यूसेक पानी पहुंचना चाहिए।
लेकिन निर्धारित मात्रा के मुकाबले करीब 150 क्यूसेक पानी ही कम पहुंच रहा है। पानी की इस कमी का सीधा असर किसानों की सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्हें उनके हिस्से का पानी नहीं मिल पा रहा।
इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने पानी चोरी के मामलों पर सख्ती करने का निर्णय लिया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि नहर से एक-एक बूंद पानी की चोरी पर नजर रखी जाएगी। अवैध कनेक्शन लगाने वालों पर कार्रवाई होगी।
