Move to Jagran APP

वार्ड छह में गहराया जल संकट महिलाओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, राजौंद : पानी की समस्या से परेशान वार्ड पानी की समस्या से परेशान वार्ड छह में इंदिरा आवास कॉलोनी की महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Apr 2018 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 26 Apr 2018 03:03 AM (IST)
वार्ड छह में गहराया जल संकट  महिलाओं ने किया प्रदर्शन
वार्ड छह में गहराया जल संकट महिलाओं ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, राजौंद : पानी की समस्या से परेशान वार्ड छह में इंदिरा आवास कॉलोनी की महिलाओं ने जमकर बवाल काटा। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीण धनपति, सलोचना, सरोज, संतोष, मीना, कृष्णा, निर्मला, लाल चंद, सुनील ने बताया कि कई सालों से उनके वार्ड में पानी की समस्या बनी हुई है। उन्हें खेतों से जाकर पानी लाना पड़ता है जो कि दो से तीन किलोमीटर दूर पड़ते हैं।

loksabha election banner

उन्हें पीने के पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए जबकि इसके लिए उनसे बिल भरवाया जा रहा है। खेतों में भी कम ही बिजली की सप्लाई होती है। ऐसे में कई बार तो उन्हें पानी के लिए काफी दूर तक जाना पड़ जाता है। वे कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों व नपा चेयरमैन व पार्षद को समस्या का समाधान करवाने के लिए बोल चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

वर्जन

नगर के गड्डी पट्टी में बोर लगाया जा रहा है। बोर का काम पूरा होने के बाद वार्ड छह में पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

- तरसेम ¨सह, कनिष्ठ अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.