वसीम अकरम होंगे कैथल के नए एसपी
जिला कैथल की एसपी आस्था मोदी का तबादला अंबाला हो गया है। वसीम अकरम अब कैथल के नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। सरकार की ओर से बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 12:46 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 12:46 AM (IST)
जासं, कैथल : जिला कैथल की एसपी आस्था मोदी का तबादला अंबाला हो गया है। वसीम अकरम अब कैथल के नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। सरकार की ओर से बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। एसपी आस्था मोदी ने 16 नवंबर 2017 को जिले का कार्यभार संभाला था। पूरे एक साल बाद एसपी का तबादला अंबाला हो गया है। एसपी वसीम अकरम पलवल से बदल कर कैथल आए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें