प्रदेश युवा कांग्रेस के विशाल राणा बने प्रवक्ता
प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विशाल राणा को प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का आभार जताया।
संवाद सहयोगी, राजौंद:
प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विशाल राणा को प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जिसके लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अलावरु, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है वह उसे पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के हित में कार्य करते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचीएंगी। राणा ने बताया कि 2017 में उन्हें युवा कांग्रेस जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त गया था, उसके बाद उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में लोकसभा कुरुक्षेत्र का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त गया। फिर उन्हें कैथल जिले का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2020 में प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रभारियों का राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा रघुवंशी, राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला, राष्ट्रीय सचिव शीवी चौहान, राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव वालिया, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनंत दहिया उपस्थित थे।