विनोद गर्ग सर्वसम्मति से बने जिला टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के प्रधान
जिला टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की वार्षिक चुनावी बैठक शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान पद को लेकर दो नामों पर चर्चा की गई। इनमें अशोक गोयल एडवोकेट और विनोद गर्ग सीए के नाम शामिल थे।
जागरण संवाददाता, कैथल : जिला टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की वार्षिक चुनावी बैठक शहर के एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान पद को लेकर दो नामों पर चर्चा की गई। इनमें अशोक गोयल एडवोकेट और विनोद गर्ग सीए के नाम शामिल थे। अशोक गोयल ने विनोद गर्ग के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। प्रकार विनोद गर्ग को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया गया। अब गर्ग को अपनी कार्यकारिणी का चुनाव करने का अधिकारी दिया गया है। गर्ग ने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने उनमें जो विश्वास दिखाया है उसके लिए वे उनके आभारी रहेंगे। जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। एसोसिएशन के हितों को लेकर काम किया जाएगा। जो भी समस्याएं होंगी उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट प्रदीप हरित, राजेंद्र आहूजा, अतुल, जय प्रकाश, जितेंद्र, नरज गुप्ता, अशोक आर्य, संजय सिगला, पवन, राजीव गोयल, अनिल मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप