Move to Jagran APP

विजिलेंस कुरुक्षेत्र ने किया एनआइआइएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी को गिरफ्तार

कुरूक्षेत्र विजिलेंस टीम ने कैथल स्थित एनआइआइएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी को छात्रवृति घोटाले से संबंधित मामले में पकड़ा गया है। हालांकि, अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं करने से बचते दिखे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM (IST)Updated: Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM (IST)
विजिलेंस कुरुक्षेत्र ने किया एनआइआइएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी को गिरफ्तार
विजिलेंस कुरुक्षेत्र ने किया एनआइआइएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी को गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कैथल : कुरूक्षेत्र विजिलेंस टीम ने कैथल स्थित एनआइआइएलएम विश्वविद्यालय के अधिकारी धर्म प्रकाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय के खिलाफ चल रहे छात्रवृत्ति मामले में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि विजिलेंस अधिकारियों ने इसकी पुष्षि्ट नहीं की है। कैथल एसपी आस्था मोदी ने बताया कि क्योड़क पुलिस चौंकी प्रभारी ने उन्हें जानकारी दी है कि विजिलेंस कुरूक्षेत्र ने एक मामले में गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर क्योड़क गांव के नजदीक स्थित विश्वविद्यालय में शनिवार को विजिलेंस कुरूक्षेत्र की टीम पहुंची। जहां से अधिकारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी बचते हुए नजर आए।

एनआइआइएलएम विश्वविद्यालय कुलपति अर¨वद ने बताया कि छात्रवृत्ति मामले में अधिकारी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम इसकी जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.