वीर सम्मान मंच ने अटारी बॉर्डर पर मनाया रक्षाबंधन का पर्व
वीर सम्मान मंच व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में अटारी वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। मंच के सदस्य रोशन सैनी ने बताया कि संस्था ने इस बार सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व धूम धाम से मनाया।
जागरण संवाददाता, कैथल :वीर सम्मान मंच व दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में अटारी वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाया। मंच के सदस्य रोशन सैनी ने बताया कि संस्था ने इस बार सेना के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व धूम धाम से मनाया। महिलाओं व लड़कियों की एक पूरी बस अटारी वाघा बॉर्डर पर सेना के जवानों के साथ इस उत्सव को मनाने के लिए गई थी। सबसे पहले उन्हें अमृतसर स्वर्ण मंदिर के दर्शन करवाए गए व जालियांवाला बाग दिखाया गया। इसके बाद अटारी बॉर्डर पहुंचे वहां पर महिलाओं ने सेना के जवानों को जब रक्षा सूत्र बांधा तो वह बड़ा भावुक क्षण था। इस मौके पर वहां चंद्र भान मित्तल, अश्विनी, अभिषेक, पिहोवा से शहीद सुशील कुमार की पत्नी सुनीता, मीनाक्षी, आशा, रोशनी, आरती, संतोष, मानसी, मंजू, नेहा आदि मौजूद थी।