केंद्रीय मंत्री ने पांच लाख रुपये की खिलाड़ियों को दी मदद
नेशनल वुशू टीम कोच राम मेहर खटकड़ ने बताया कि वुशू खिलाड़ी शिक्षा कठिन आर्थिक परिस्थिति से गुजर रही थी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा पांच लाख रुपये की मदद की गई है।
संवाद सहयोगी, राजौंद:
नेशनल वुशू टीम कोच राम मेहर खटकड़ ने बताया कि वुशू खिलाड़ी शिक्षा कठिन आर्थिक परिस्थिति से गुजर रही थी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा पांच लाख रुपये की मदद की गई है। यह भारतीय वूशु संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा, महासचिव जितेन्द्र सिंह बाजवा और भारतीय वुशू संघ के सीइओ सौहिल अहमद के अथक प्रयासों से संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि भारतीय वुशू संघ के उपाध्यक्ष अनिल विज ने संघ को उक्त खिलाड़ी के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद खिलाड़ी की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी मदद की गई।
राममेहर ने बताया की प्रदेश को इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक दिलाए हैं। इसके चलते प्रदेश सरकार ने इनको करोड़ों रुपये की इनाम राशि प्रदान की है। वुशू कोच भर्ती किए हैं। उन्होंने बताया कि खेल मंत्री संदीप सिंह खेलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। वही वुशू खेल के खिलाड़ियों को भी उम्मीद है कि वह भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
---------------