सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी हलकों में एक समान हो रहे विकास कार्य: ढांडा
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से दोबारा भाजपा की सरकार बनी है उसी प्रकार हरियाणा में भी पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों के चलते भाजपा की सरकार दोबारा बनने जा रही है
जागरण संवाददाता, कैथल :
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से दोबारा भाजपा की सरकार बनी है, उसी प्रकार हरियाणा में भी पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों के चलते भाजपा की सरकार दोबारा बनने जा रही है। पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में आएगी।
ढांडा ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी हलकों में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा जो सीएम ने दिया है उस पर भाजपा खरी उतर रही है। मुख्यमंत्री ने किसी भी जिले व हलके के साथ कोई भेदभाव नहीं किया, चाहे वहां भाजपा का विधायक हो या दूसरे दल का। सभी हलकों का दौरा करते हुए ग्रांट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने प्रदर्शन किया है, उससे साफ है कि जनता दोबारा से भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। कलायत जैसे हलके में जहां पिछले चुनावों में भाजपा को जीत नसीब नहीं हुई थी, इस चुनाव में 36 हजार से भी ज्यादा मतों से भाजपा ने जीत दर्ज करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हलके में जन-संपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को भाजपा की नीतियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर तुषार ढांडा, मास्टर वेद प्रकाश, बलबीर सिंह काकौत, नरेश हरसौला, अमित ढांडा, राजेश नरड, पोला कैलरम, जसमेर चंदाना, बसाऊ राम भाणा, खजान सिंह नरड़ मौजद थे।