विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हरियाणा में बेलगाम अपराध, फिरौती और दहशत के साए में जीने को मजबूर जनता', रणदीप सुरजेवाला ने नायब सरकार पर बोला हमला

Published: Thu, 01 Oct 2026 11:37 PM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई है।

प्रदेश में बेलगाम अपराध, फिरौती और दहशत के साए में जीने को मजबूर जनता: सुरजेवाला

प्रदेश में बेलगाम अपराध, फिरौती और दहशत के साए में जीने को मजबूर जनता: सुरजेवाला

HighLights

  1. रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

  2. प्रदेश में रंगदारी, फिरौती और गैंगस्टरों की धमकियां बढ़ीं, आमजन भयभीत।

  3. सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसलों से आमजन परेशान है।

सुरजेवाला ने कहा कि आज पूरा हरियाणा अपराधियों, गैंगस्टरों और रंगदारी मांगने वालों के हवाले हो चुका है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। प्रदेश में हर रोज रंगदारी, फिरौती और जान से मारने की धमकियों से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

सुरजेवाला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से प्रदेश में हो रही खौफनाक आपराधिक वारदातें यह साबित करती हैं कि पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। हिसार के अर्बन एस्टेट निवासी और दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक प्रमोद गोयल से विदेशी नंबर से काल और वॉइस मैसेज भेजकर 5 करोड़ की भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई।

धमकी देने वाले आरोपी ने खुद को रोहित गैंग का सदस्य बताया और रकम न देने पर जान से हाथ धोने की चेतावनी दी। पानीपत के असंध रोड स्थित सुनील मेमोरियल अस्पताल के संचालक डाक्टर संजय जैन को वॉट्सऐप पर धमकी भरा संदेश भेजकर 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। बदमाश ने खुद को कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए रकम चुकाने के लिए महज 24 घंटे का समय दिया और ऐसा न करने पर हत्या करने की सीधी धमकी दी।

गौरतलब है कि पानीपत में पिछले कुछ समय में आइबीएम अस्पताल के डॉ. गौरव श्रीवास्तव और रविंद्र अस्पताल के डॉ. तुषार समेत कई अन्य डाक्टरों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब सत्ताधारी दल के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। नूंह में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन बाई को विदेशी नंबर से काल कर लारेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है।