विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में डायल-112 गाड़ी की टक्कर मारने के मामले में 2 SPO बर्खास्त, ईएचसी सस्पेंड

Published: Wed, 26 Aug 2026 11:23 PM (IST)

कैथल के सीवन में डायल-112 की गाड़ी द्वारा मकान के गेट में टक्कर मारने और पुलिसकर्मियों पर नशे में होने के आरोप लगे।

डायल-112 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दो बर्खास्त एक सस्पेंड।

डायल-112 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दो बर्खास्त एक सस्पेंड।

HighLights

  1. डायल-112 गाड़ी ने सीवन में मकान के गेट में टक्कर मारी

  2. दो एसपीओ जागीर सिंह और सुखविंदर को बर्खास्त किया गया

  3. ईएचसी दीपक को मामले में सस्पेंड कर दिया गया है

जागरण संवाददाता, कैथल। सीवन के चीमा मुहल्ला में डायल-112 की गाड़ी मकान के गेट में टकराने और पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में होने के आरोप में कार्रवाई की है।

पुलिस अधिकारी ने डायल-112 में तैनात एसपीओ जागीर सिंह और सुखविंदर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। ईएचसी दीपक को सस्पेंड किया गया है।

24 अगस्त की रात करीब 8:40 बजे सीवन के चीमा मुहल्ला में डायल-112 की गाड़ी एक मकान के गेट से टकरा गई थी। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह चीमा ने आरोप लगाया था कि गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे।

हादसे में गाड़ी के दो टायर फट गए और बंपर क्षतिग्रस्त हो गया था। शिकायत के आधार पर सीवन थाने में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

मामले की जांच डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश को सौंपी गई है। घटना के बाद तीनों पुलिसकर्मियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए मधुबन लैब भेजे गए हैं।