मोबाइल और जेवरात चुराने के दो आरोपित गिरफ्तार
सीआइए वन पुलिस की टीम ने मकान से मोबाइल व जेवरात चोरी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चुराया गया सामान बरामद किया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जासं, कैथल : सीआइए वन पुलिस की टीम ने मकान से मोबाइल व जेवरात चोरी करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चुराया गया सामान बरामद किया है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 16-17 नवंबर, 2018 की रात को अज्ञात चोरों ने बलदेव ¨सह निवासी सीवन के घर से मोबाइल फोन और जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस के हेड कांस्टेबल जसबीर ¨सह की टीम ने आरोपित मुकेश व संदीप दोनों निवासी सीवन को गिरफ्तार किया है।
जमानत मिलने के बाद फरार हुए आरोपित को किया गिरफ्तार
कैथल : लड़ाई-झगड़े के एक मामले में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 28 सितंबर 2016 को दो अज्ञात व्यक्तियों ने काला निवासी मिया बस्ती चीका से मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। इस मामले में चीका थाना पुलिस ने आरोपित अजय के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा था। अदालत ने गैर जमानती वारंट आरोपित के जारी किए थे। चीका पुलिस के हेडकांस्टेबल विरेंद्र ¨सह की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।