जिले में हुई 25 एमएम बरसात, गेहूं की फसल को नुकसान
बुधवार को बरसात होने के बाद बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर तक बरसात हुई। पिछले सप्ताह हुई बरसात के कारण गेहूं की फसल गिरी है जिससे काफी नुकसान हुआ था। बुधवार को जिले में पूरा दिन तेज बरसात जारी रही।
जागरण संवाददाता, कैथल :
बुधवार को बरसात होने के बाद बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद कुछ देर तक बरसात हुई। पिछले सप्ताह हुई बरसात के कारण गेहूं की फसल गिरी है, जिससे काफी नुकसान हुआ था। बुधवार को जिले में पूरा दिन तेज बरसात जारी रही। देर रात तक भी काफी तेज बरसात हुई। यह बरसात चार घंटे तक जारी रही, जिससे जिले में कुल 25 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात के बाद अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान साढ़े आठ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बरसात से खेतों में पानी भरने से किसानों को काफी नुकसान होगा। अभी शनिवार तक बरसात होने के आसार हैं।
बॉक्स :
किसान जल्द निकालें खेतों से पानी :
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि इस बरसात से खेतों में पानी जमा होने से नुकसान हो सकता है। जबकि सब्जियों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। वर्मा ने बताया कि किसानों को हिदायत है कि वे खेतों में जमा पानी को जल्द बाहर निकाले इससे गेहूं की फसल खराब नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात लगातार चार घंटे तक जारी रही बरसात 25 एमएम दर्ज की गई है।