Move to Jagran APP

सुबह धुंध से आफत, बाद में धूप से राहत

जागरण संवाददाता कैथल सुबह और शाम को ठंड का कहर जारी है। ठंड के साथ धुंध लोगों क

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 05:28 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 05:28 AM (IST)
सुबह धुंध से आफत, बाद में धूप से राहत
सुबह धुंध से आफत, बाद में धूप से राहत

जागरण संवाददाता, कैथल: सुबह और शाम को ठंड का कहर जारी है। ठंड के साथ धुंध लोगों को परेशान कर रही है। ठंड से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बता दें कि शनिवार रात को ही गहरी धुंध छा गई थी, उसके बाद रविवार सुबह के समय भी धुंध छाई रही। करीब 11 बजे सूर्य देव के दर्शन होने से ठंड से कुछ राहत मिली है। लोग इस मौसम में गर्म खाद्य पदार्थों का आनंद लेते नजर आए। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कैथल में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। कृषि वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव नजर आया है। अगले दो दिन बादल और धुंध छाए रहने की आशंका है। दोपहर को धूप का आनंद लेते नजर आए लोग

loksabha election banner

धूप निकलने के बाद लोगों ने रविवार की छुट्टी का आनंद लिया। शहर के चिल्ड्रन पार्क, जवाहर लाल नेहरू पार्क, हनुमान वाटिका, देवी लाल पार्क में चहल-पहल रही। मकानों की छतों पर बैठकर दोपहर को लोग धूप सेकते नजर आए। रविवार के दिन शहर में लगने वाली कपड़ा मार्केट में भी चहल-पहल रही। इस मौसम में मूंगफली सहित गर्म खाद्य पदार्थों की मांग भी बढ़ गई है। गेहूं की फसल को होगा फायदा-

मौसम विज्ञानी रमेश चंद्र ने बताया कि इस मौसम में गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। किसानों को अपनी फसल में पानी लगा लेना चाहिए, ताकि फसल का विकास अच्छी तरह से हो सके। अगले दो दिनों तक धुंध छाए रहने की आशंका है। सब्जियों की फसल के लिए यह मौसम नुकसानदायक है। गेहूं की फसल के लिए ठंड काफी वरदान साबित होगी। ठंड से ही पैदावार अच्छी निकलती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.