इंडस स्कूल में हवन यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दी संस्थापक को श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, कैथल : इंडस पब्लिक स्कूल में संस्थापक चौ. मित्रसेन आर्य के 87वें जन्मदिवस पर वि
जागरण संवाददाता, कैथल : इंडस पब्लिक स्कूल में संस्थापक चौ. मित्रसेन आर्य के 87वें जन्मदिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर हवन यज्ञ व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मुख्यातिथि के रुप में बिमला सुरजेवाला, अभिषेक सहारण, प्राचार्या तनु पूनिया, शालू गौतम ने शिरकत की। आठवीं कक्षा की छात्रा हिमांशी ने अपने भाषण के माध्यम से मित्रसेन आर्य के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि बिमला सुरजेवाला ने कहा कि जीवन में परिश्रम सर्वोपरि है। हमें आजीवन कर्म करते हुए प्रभु की न्याय व्यवस्था पर विश्वास रखना चाहिए। वर्तमान में किए जा रहे कर्म ही भविष्य में हमारे सुख व दुखों का निर्धारण करते हैं। हमारे मित्रसेन आर्य जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर एक आदर्श जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।