यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैथल में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से घायल युवक इलाज के दौरान मौत
कैथल के चौशाला गांव में एक ट्रैक्टर की टक्कर से 16 वर्षीय विनय नामक युवक की मौत हो गई। कुलदीप ...और पढ़ें

HighLights
- कैथल ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
- लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप
- पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
जागरण संवाददाता, कैथल। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव चौशाला निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर कलायत थाना में केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को वह और उसका 16 वर्षीय बेटा विनय बाइक पर सवार होकर गांव के बाहर से जा रहे थे। जब वे गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक महाबीर सिंह ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।
इस हादसे में विनय गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्वजन की सहायता से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से गंभीर हालात देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
वे विनय को निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां इलाज के दौरान तीन दिन में उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह हादसा ट्रैक्टर ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है। थाना थाना के जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि इस बारे में पुलिस के पास शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर आरोपित ट्रैक्टर ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
