विधायक बनाने के लिए वोट मांग रही बेटियां
विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी खूब पसीना बहा रहे हैं। कलायत विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा की बेटी हरिता ढांडा व अंकिता ढांडा अपनी मां को विधायक बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं।
सुनील जांगड़ा, कैथल : विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवारों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी खूब पसीना बहा रहे हैं। कलायत विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा की बेटी हरिता ढांडा व अंकिता ढांडा अपनी मां को विधायक बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं। हरिता ढांडा ने इंजीनियर व दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है और अंकिता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है। दोनों बेटियां अपनी मां के पक्ष में गांव-गांव जाकर महिलाओं से वोट मांग रही हैं।
हरिता ने बताया कि वे सुबह साढ़े आठ बजे घर से महिलाओं की टीम के साथ निकल जाती हैं। शाम को सात या आठ बजे तक वोट मांगती हैं और महिलाओं को वोट के प्रति जागरूक करती हैं। उनकी टीम में सुषमा, नरेंद्र कौर, रत्नी देवी, हिमांशु मलिक शामिल रहती हैं। सुबह से शाम तक करीब 25 से 30 कप चाय भी पीनी पड़ जाती है। दिन में किसी कार्यकर्ता के घर पर ही खाना खाते हैं। गांव में घर-घर जाकर महिलाओं को वोट के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
बॉक्स
सामने आ रही हैं महिलाओं की समस्याएं
हरिता ने बताया कि पहली बार वोट मांग रही हैं तो महिलाओं की समस्याओं का भी पता लग रहा है। महिलाओं को बताया जा रहा है कि एक महिला ही महिलाओं की समस्याओं का समाधान कर सकती है। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है जो अब सच भी हो रहा है। अब महिलाओं को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है क्योंकि महिलाएं अपनी ताकत को पहचान चुकी हैं। अगर विधायक बाहर का होता है तो काम भी ठीक नहीं होंगे, लेकिन इस बार महिलाओं के पास अपनी विधायिका चुनने का अच्छा मौका है।