Move to Jagran APP

लोगों के मन की बात जानने के लिए राजौंद पहुंची रथ यात्रा

मन की बात मोदी के साथ रथ यात्रा तीसरे दिन नगर में पहुंची। रथ यात्रा को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने काफी संख्या में अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यात्रा के संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा ने की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 10:17 AM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 10:17 AM (IST)
लोगों के मन की बात जानने के  लिए राजौंद पहुंची रथ यात्रा
लोगों के मन की बात जानने के लिए राजौंद पहुंची रथ यात्रा

संवाद सहयोगी, राजौंद : मन की बात मोदी के साथ रथ यात्रा तीसरे दिन नगर में पहुंची। रथ यात्रा को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने काफी संख्या में अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यात्रा के संयोजक व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश ढांडा ने की। कार्यक्रम में मन की बात के प्रदेश संयोजक मुकेश गौड़ ने बताया कि यह रथ यात्रा लोगों के मन की बात जानने के लिए शुरू की गई है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात लोगों से सांझा करते है, उसी प्रकार लोगों के मन की बात भी जानना चाहते है ताकि वह जनता के मन की बात जान सके। जनता द्वारा दिए गए सुझावों को लेकर उन पर विचार कर सके। मन की बात जानने के लिए जनता को एक पत्र दिया गया है, जिसमें वह अपने मन की बात लिखकर रथ यात्रा के दौरान लगाए गए बाक्सों में डाल सकते है। रथ यात्रा के माध्यम से यह पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय तक जाएगा और आपके द्वारा दिए गए सुझाव पर विचार कर उन्हें पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर धीरेंद्र क्योड़क, कुल¨वद्र राणा, रामपाल राणा, नपा चेयरमैन गुड्डी राणा, महेंद्र शर्मा, कमल राणा मौजूद थे।

loksabha election banner

सदस्यों ने किया भंडारे

के लिए चंदा एकत्रित

संस, राजौंद : हिमाचल प्रदेश के सावनपुर भरमौर में लगने वाले भंडारे के लिए श्री मणिमहेश मंडल कैथल के सदस्यों ने बुधवार को राजौद में चंदा इकट्ठा किया। मंडल प्रधान दीपक कुमार, उपप्रधान मदन लाल, सतपाल गुप्ता, महेंद्र शर्मा, गुरुदेव, वीरेंद्र ने बताया कि सावनपुर भरमौर में मंडल द्वारा यह 8वें भंडारे को लेकर चंदा इकट्ठा किया जा रहा है। इस वर्ष भी जन्माष्टमी से लेकर राधा अष्टमी तक भंडारा लगाया जाएगा। एक से 15 जून को केदारनाथ में इस वर्ष पहला विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

11वीं के छात्रों ने 12वीं के

छात्रों को दी विदाई पार्टी

फोटो संख्या : 29

संस, राजौंद : आदर्श दी मॉडर्न गुरुकुल जाखौली में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल के 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई पार्टी दी। विद्यार्थियों ने अपने नृत्य, गायन एवं विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर डॉ. र¨वद्र, रणधीर ¨सह कसान, ¨प्रसिपल ओमप्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित करके किया। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों पर टाइटल बनाए। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, पंजाबी और हिन्दी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.