दिनभर चली तेज हवा, धूप निकलने से राहत
जागरण संवाददाता, कैथल : मौसम के बदलाव से किसानों की ¨चता बढ़ गई है। अचानक दिन का तापमा
जागरण संवाददाता, कैथल :
मौसम के बदलाव से किसानों की ¨चता बढ़ गई है। अचानक दिन का तापमान बढ़ने से गेहूं के पौधे पर असर पड़ेगा। मंगलवार को दिनभर तेज हवा चली। सुबह से ही हवा चलने के कारण ठिठुरन रही, हालांकि दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी जसबीर ¨सह ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव से गेहूं की फसल को नुकसान है। रात को ठंड व दिन में तापमान बढ़ने से गेहूं जल्दी पकेगी। इससे उत्पादन पर असर पड़ेगा। दो-तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। 11 फरवरी को हलकी बरसात होने की संभावना है। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चली। अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।
मंगलवार सुबह शीत हवाएं चली। सुबह के समय तेज हवा चलने से ठंड का प्रभाव रहा, लेकिन दिन में धूप खिलने से शहर के पार्को में रौनक रही। बाजारों में भी चहल-पहल रही। दो दिन पहले हलके बादल थे, लेकिन शीत हवाओं के चलने से बादल छट गए। किसान रामकुमार, मांगेराम ने कहा कि फरवरी माह में ही तापमान बढ़ने के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। मौसम ठंड रहेगा तभी पौधा बढ़ेगा।
-------------