विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना बताए अचानक घर से गायब हुईं 3 बेटियां! कैथल के तितरम और सिटी थाने में केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

Published: Mon, 14 Sep 2026 03:46 PM (IST)

कैथल में तीन अलग-अलग मामलों में दो युवतियां और एक नाबालिग घर से लापता हो गई हैं। पुलिस ने शिकायत ...और पढ़ें

कैथल में 24 घंटे में 3 लड़कियां लापता होने से सनसनी।

 कैथल में 24 घंटे में 3 लड़कियां लापता होने से सनसनी।

HighLights

  1. कैथल में तीन अलग-अलग मामलों में युवतियां और नाबालिग लापता

  2. ब्यूटी पार्लर सीखने गई 18 वर्षीय युवती घर नहीं लौटी

  3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लापता युवतियों की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, कैथल। तीन अलग-अलग मामलों में दो युवतियां और एक नाबालिगा घर से लापता हो गई। पहले मामले में गांव से शहर में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए आई 18 वर्षीय युवती लापता हो गई।

तितरम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर तितरम थाना में केस दर्ज किया गया है। युवती के दादा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पोती 12वीं कक्षा तक पढ़ी लिखी है।

12 सितंबर को उसकी पोती सुबह करीब नौ बजे घर से यह कह कर चली गई कि वह कैथल में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए जा रही है। वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने उसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली।

रिश्तेदारियों में भी फोन करके पता किया, लेकिन वहां से भी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। तितरम थाना की जांच अधिकारी एसआइ सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

वहीं दूसरे मामले में सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक की शिकायत पर सिटी थाना में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसकी 19 वर्षीय बहन घर से बिना बताए चली गई थी।

इसके बाद से वह वापस नहीं आई है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीसरे मामले में सिटी थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी बिना बताए घर से चली गई। इसके बाद से वह वापस लौट कर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में विधवा महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेगा 3 लाख तक का लोन! 50 हजार की सब्सिडी, कैसे करें आवेदन?