कैथल में दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख की ठगी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के पिता समेत तीन गिरफ्तार
कैथल में दुष्कर्म के एक मामले में समझौते के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने ...और पढ़ें

कैथल में दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख की ठगी (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख रुपये लिए
केस दर्ज कराने वाली महिला सहित तीन आरोपित गिरफ्तार हुए
गिरफ्तार आरोपितों में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज के पिता भी शामिल
जागरण संवाददाता, कैथल। दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स सेल ने केस दर्ज करवाने वाली महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मुख्य आरोपित बताए जा रहे पप्पू, मटौर निवासी कृष्ण और एक महिला शामिल हैं।
आरोपित कृष्ण एक अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग खिलाड़ी के पिता हैं और आरोपित पप्पू कलायत में ट्रक से महिला को कुचलने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने 31 दिसंबर 2025 को सिविल लाइन थाना में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब इसी मामले को पैसों में निपटाने की बातचीत और तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामले में जेल में बंद अनिल की मुलाकात हत्या के मामले में जेल में बंद पप्पू से हुई थी।
आरोप है कि पप्पू ने जेल में अनिल से उसका मामला पैसों में निपटाने की बात कही। बाद में पप्पू जमानत पर जेल से बाहर आया तो उसने मटौर निवासी कृष्ण को बीच में लेकर अनिल के मामले को पैसों में निपटाने की बातचीत शुरू की।
