Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर्व पर कपिलमुनि सरोवर पर भक्तों ने किया स्नान

गांव कौल में स्थित कपिल मुनि तीर्थ पर मकर संक्रांति पर्व पर मेला लगा। इसमें श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि सरोवरों पर स्नान किया। पूजा-अर्चना कर माथा टेका।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:22 PM (IST)
मकर संक्रांति पर्व पर कपिलमुनि  सरोवर पर भक्तों ने किया स्नान
मकर संक्रांति पर्व पर कपिलमुनि सरोवर पर भक्तों ने किया स्नान

संवाद सहयोगी, ढांड : गांव कौल में स्थित कपिल मुनि तीर्थ पर मकर संक्रांति पर्व पर मेला लगा। इसमें श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि सरोवरों पर स्नान किया। पूजा-अर्चना कर माथा टेका। तीर्थ परिसर में सात दिनों से चल रही श्रीराम कथा के समापन पर पांच कुंड हवन-यज्ञ का आयोजन कर हनुमान की मूर्ति स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

इससे पूर्व पंडित अभिषेक भारद्वाज ने सात दिनों तक चली कथा में भक्तों को भगवान श्रीराम की लीलाओं का वर्णन सुनाया। उन्होंने धर्म व सत्य की राह पर चलने के लिए भक्तों को प्रेरित किया। भारद्वाज ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने जीवन में किसी भी जीव का तिरस्कार नहीं किया, इसलिए ही प्रभु को पुरुषोत्तम भी कहा गया है। श्रद्धालुओं ने श्रीराम की जयघोष की। जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। कथा वाचक ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण किया। गांव कौल के अलावा आसपास के गांव साकरा, खेड़ी साकरा, संगरौली, आहूं, पबनावा, चंदलाना, धेरडू से भी ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे।

इस अवसर पर तीर्थ एवं देव सुधार कमेटी के प्रधान कृष्ण कुमार, सतपाल ¨रकू, राजू, बाबू राम, सुल्तान ¨सह, धर्म ¨सह जांगड़ा, मंगत राम, अभिषेक, राज मिस्त्री, सुखबीर पटवारी, मास्टर रजनीश, सुरेश कुमार, राजेश, काला, जिले ¨सह, बलबीर ¨सह मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.