दीपावली में इस बार गोबर के दीये से घर होंगे रोशन
दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में खूब चहल-पहल है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के चलते इस बार बाजार में दीपावली पर्व पर नई आइटम गोबर के दीप आए हैं जिससे घर रोशन होंगे।
कमल बहल, कैथल :
दीपावली का पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में खूब चहल-पहल है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध के चलते इस बार बाजार में दीपावली पर्व पर नई आइटम गोबर के दीप आए हैं, जिससे घर रोशन होंगे। बाजारों में आए ये दीप लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। चाइनीज सामान की खरीदारी तो दूर की बात, यह बाजारों में दिखाई तक नहीं दे रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि लोग अब स्वदेशी सामान की खरीदारी कर रहे हैं, चाइनीज सामान की तो डिमांड लगातार कम होती जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि यह दीये गाय के गोबर से बनाए गए है, जो दिल्ली से आए है, इसके साथ ही भगवान गणेश का दरबार, राम दरबार, शिवलिग व पानी में तैरने वाले दीये भी इस दीपावली पर्व पर पहली बार बाजारों में देखने को मिल रहे हैं।
गोबर के दीये की कीमत
पांच रुपये प्रति दीया:
दीपावली पर्व पर बाजार में पहली बार पहुंचे गोबर के दीये लोगों की पहली पंसद बने हैं, यह आकर्षण का केंद्र भी बने है। दुकानदार सन्नी ने बताया कि यह दीये दिल्ली से आ रहे है। इन दीयों की कीमत प्रति दीया पांच रुपये है। इसकी काफी अधिक डिमांड है। गोबर के दीये मोमबत्ती की तरह जलने वाले है, जो अंत में खत्म हो जाएंगे, उसने बताया कि गोबर की दीये घी, गोमूत्र, गोबर से निर्मित है। सन्नी ने बताया कि गोबर के दीयों के साथ इस बार पानी में तैरकर जलने वाले दीये भी बाजार में आए है जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
आकर्षक हैं राम दरबार की प्रतिमा:
दीपावली पर बाजारों में खरीददारी शुरू होने के बाद जहां दीये सहित अन्य आइटम आई है, वहीं श्री राम दरबार सहित अन्य देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं भी इस बार बाजार में उपलब्ध है। लाइटिग वाली प्रतिमाएं लोगों को खूब भा रही हैं। भगवान गणेश, लक्ष्मी माता, राम दरबार, भगवान हनुमान की तस्वीर को लेकर जमकर खरीदारी हो रही है। रेलवे गेट, सर्राफा बाजार, तलाई बाजार, मैन बाजार, सदर बाजार में दुकानें पूरी तरह से सजाई गई हैं त्योहारी सीजन होने के कारण बाजार सुबह जल्दी खुल रहे हैं और देरी से बंद हो रहे हैं।