Move to Jagran APP

नप चेयरपर्सन सीमा महिलाओं को चुनाव में वोटिंग के लिए कर रहीं जागरूक

पूरे हरियाणा में सबसे कम उम्र की नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप चुनावों को लेकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। 25 वर्षीय सीमा कांग्रेस समर्थित होने के कारण रणदीप सिंह सुरजेवाला के पक्ष में वोट मांग रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Oct 2019 09:56 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
नप चेयरपर्सन सीमा महिलाओं को चुनाव में वोटिंग के लिए कर रहीं जागरूक
नप चेयरपर्सन सीमा महिलाओं को चुनाव में वोटिंग के लिए कर रहीं जागरूक

जागरण संवाददाता, कैथल : पूरे हरियाणा में सबसे कम उम्र की नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप चुनावों को लेकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं। 25 वर्षीय सीमा कांग्रेस समर्थित होने के कारण रणदीप सिंह सुरजेवाला के पक्ष में वोट मांग रही हैं। 15 महिलाओं के ग्रुप को साथ लेकर सुबह आठ बजे ही प्रचार के लिए निकल जाती हैं। सुबह से लेकर शाम तक शहर के वार्डों में प्रचार कर महिलाओं को वोटिग के लिए प्रेरित कर रही हैं।

loksabha election banner

सीमा कश्यप का कहना है कि अब महिलाएं किसी से कम नहीं रही हैं। उसने सोचा भी नहीं था कि वह चेयरपर्सन बनेगी। अब वे हर रोज एक वार्ड में अपनी टीम के साथ प्रचार करने के लिए जा रही हैं। प्रचार के दौरान रोजाना 40 से 50 कप चाय भी पीनी पड़ रही है। जहां भी जाते हैं महिलाएं पूरा सहयोग दे रही हैं। डोर टू डोर जाकर महिलाओं से बातचीत कर रही हैं और उनके मन के भाव भी जान रही हैं। महिलाएं भी अब राजनीति में आगे आने लगी हैं। उन्हें भी पता लग गया है कि बिना राजनीति के कोई सुनवाई नहीं है। अगर उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.