Haryana Weather Update : तापमान 45 डिग्री, धूप से बचने को सिर पर कपड़ा बांध निकले लोग
नौतपा के तीसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से दर्ज किया गया है। बुधवार को भी तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45 डिग्री पर पहुंच गया।
कैथल, जेएनएन। नौतपा के तीसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह में अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से दर्ज किया गया है। बुधवार को भी तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45 डिग्री पर पहुंच गया। धूप से बचने के लिए राहगीर बाजारों व सड़कों में सिर पर कपड़ा बांधकर निकलते हुए दिखाई दिए। युवतियां छतरी व दुपट्टे का सहारा लेती दिखी। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ ही बाजार में जूस व कोल्ड ¨ड्रक्स की डिमांड बढ़ने लगी है। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है। सूर्य की तेज धूप से राहत के लिए लोग छांव तलाशते नजर आ रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। धूप में तेजी रहने के कारण लोगो को छांव की तलाश रही। नौ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से लू चली। वहीं दिनभर घरों पर कूलर पंखों की हवा भी बेअसर साबित हुई। तेज गर्मी व लू के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में चिकित्सकों ने भी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीएं चिकित्सकों का कहना है तापमान में बढ़ोतरी के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
तेज धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीएं, फल व सब्जियों को गर्म पानी से धोने के बाद ही उपयोग में लें। गर्मी में हल्का व ताजा भोजन का ही सेवन करना जरूरी है। गर्मी से बचाव के तरीके गर्मी से बचने के लिए दिन में लस्सी व नींबू पानी का सेवन करें। दिन में अधिकतर समय छाया में रहें। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा रखें। ज्यादातर सूती कपड़ों का प्रयोग करें। दिन व रात को पानी ज्यादा पीएं। बाहर से जाकर सीधे ठंडी जगह पर प्रवेश न करें।
बच्चों को धूप से बचाएं, छाते या सिर पर कपड़े के बिना धूप में न निकलें। एसी या कूलर के सामने से एक दम धूप में न जाएं। शरीर को गर्म हवा न लगने दें। डाक्टरों के अनुसार दिनचर्या के दौरान कुछ सावधानियां रखने से लू के प्रकोप से बचा जा सकता है। बीमार हो सकता है पशु पशुपालन विभाग के एसडीओ ने बताया कि गर्मी बढ़ने से पशु बीमार हो सकता है। पेड़ों के नीचे ही पशुओं को बांधे। सुबह व शाम दो टाइम जरूर नहलाएं। अन्यथा दुधारु पशु दूध से घट सकता हैं। दिन के समय पशुओं को अंदर ज्यादा रखें। पशुओं पर पंखे लगाए।
और अधिक सताएगी गर्मी
मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी का अहसास जबरदस्त रूप से होगा। तेज धूप की वजह से घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है। बुधवार को उच्चतम तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हैं।