Move to Jagran APP

सीवर ठप होने पर लोगों ने काटा बवाल जनस्वास्थ्य दफ्तर का किया घेराव

शहर म्ह तै गंदा पाणी की निकासी नी करवा सकदे तो आपणे पाइप उखाड़ ल्याओ, हाम तो आपे खड्डे बणा कै पाणी की निकासी कर ल्यांगे। कुछ ऐसे शब्द गुस्साए शक्तिनगर के निवासियों के मुंह से सुनने को मिले। शक्ति नगर में पिछले छह महीने से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगभग 50 से 60 के करीब महिला व पुरुष रोष जताते हुए पब्लिक हेल्थ कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों का घेराव कर करीब एक घंटे तक बवाल काटा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 10:44 PM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 10:44 PM (IST)
सीवर ठप होने पर लोगों ने काटा बवाल जनस्वास्थ्य दफ्तर का किया घेराव
सीवर ठप होने पर लोगों ने काटा बवाल जनस्वास्थ्य दफ्तर का किया घेराव

जागरण संवाददाता, कैथल :

loksabha election banner

शहर म्ह तै गंदा पाणी की निकासी नी करवा सकदे तो आपणे पाइप उखाड़ ल्याओ, हाम तो आपे खड्डे बणा कै पाणी की निकासी कर ल्यांगे। कुछ ऐसे शब्द गुस्साए शक्तिनगर के निवासियों के मुंह से सुनने को मिले। शक्ति नगर में पिछले छह महीने से ठप पड़ी सीवरेज व्यवस्था को लेकर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लगभग 50 से 60 के करीब महिला व पुरुष रोष जताते हुए पब्लिक हेल्थ कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों का घेराव कर करीब एक घंटे तक बवाल काटा।

लोगों ने आरोप लगाया कि सीवरेज बंद होने से फैल रही बीमारियों को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। टाइफाइड, काला पीलिया, डायरिया जैसी बीमारियां फैलने का लोगों को हर समय डर सताता रहता है। जब से यहां सीवरेज लाइन दबाई गई है, तब से लेकर आज तक इसकी कोई सुध नहीं है। 10 से 12 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र का आधा हिस्सा नगर परिषद व आधा पंचायत विभाग में आता है। लोगों के रोष को देखते हुए कर्मचारी भेजे गए। इसके बाद लोग शांत हुए।

छह माह से सीवरेज लाइन पड़ी बंद

घेराव करने पहुंचे ग्रामीणों की अगुवाई शक्ति नगर के सरपंच संजीव कुमार ने की। ग्रामीण दरिया राम, बीरा राम, आशा, सोनिया गीता, सुनीता सुदेश, कमलेश, बीरो देवी, पंच सरोज व जगदीश ने बताया कि गांव में पिछले कई महीने से सीवरेज की लाइन बंद पड़ी है। गंदा पानी मैनहोल से ओवरफ्लो होकर गांव की गलियों और सड़कों पर बह रहा है। क्षेत्र में गंदगी तो फैली ही है, कई ग्रामीण बीमार भी हो चुके हैं।

शिकायत के बावजूद

नहीं हो रहा समाधान :

ओवरफ्लो हो रहे मैनहोल को ठीक करवाने के लिए वे कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा। हर बार लोगों को कोरे आश्वासन देकर टरका दिया जाता है और बाद में सुध तक नहीं ली जाती है। अगर जल्द समाधान नहीं करवाया गया तो वे जल्द ही प्रशासन के अधिकारियों को इसकी शिकायत देंगे।

- महिला बीरो देवी, स्थानीय निवासी।

बरसाती पानी और गंदगी

से अटे पड़े खाली प्लॉट :

पट्टी डोगर में बरसाती मौसम से लेकर अब तक खाली प्लॉट गंदगी और बरसाती पानी से भरे पड़े हैं। लावारिस पशु उनमें घूमते रहते हैं। गंदे पानी में मच्छर और अन्य जहरीले जीव पनप रहे हैं। बरसात में तो बच्चों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

- पंच सरोज देवी ।

जल्द होगा निकासी का प्रबंध :

जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता वीके गुप्ता ने कहा कि शक्तिनगर में सीवरेज की सफाई के लिए कर्मचारी भेज दिए गए हैं। जल्द ही मैनहोलों की सफाई करवा कर निकासी व्यवस्था को दुरूस्त किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.