धूल के गुबारे से अटा शहर
बृहस्पतिवार को भी आसमान धूल के गुबार से अटा रहा। इस कारण जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। जहां सफर करते समय आंखों में जलन रही, वहीं लोगों को सांस लेने में दिक्कत आई। दिन का तापमान कम व रात को गर्मी व उमस ज्यादा रही। इस मौसम के चलते अस्पतालों में ओपीडी बढ़ गई। अस्थमा, हृदय व चर्म रोगियों के लिए यह मौसम परेशानी भरा है। आसमान में धूल नहीं छंटने तक मुसीबत बने रहना तय है। कौल कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि दो दिनों से आसमान में चढ़ी धूल का असर शुक्रवार को भी रह सकता है।16 व 17 जून को मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। आसमान धूल के गुबार से अटा रहा। इस कारण जन-जी
जागरण संवाददाता, कैथल : बृहस्पतिवार को भी आसमान धूल के गुबार से अटा रहा। इस कारण जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। जहां सफर करते समय आंखों में जलन रही, वहीं लोगों को सांस लेने में दिक्कत आई। दिन का तापमान कम व रात को गर्मी व उमस ज्यादा रही। इस मौसम के चलते अस्पतालों में ओपीडी बढ़ गई। अस्थमा, हृदय व चर्म रोगियों के लिए यह मौसम परेशानी भरा है। आसमान में धूल नहीं छंटने तक मुसीबत बने रहना तय है। कौल कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि दो दिनों से आसमान में चढ़ी धूल का असर शुक्रवार को भी रह सकता है।16 व 17 जून को मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। बरसात होने के बाद ही इस मौसम से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 40.0 व न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बाक्स-
आसमान में धूल की चादर से लोग काफी परेशान हैं। दो दिनों से चढ़ी धूल के कारण घर, दुकानों यहां तक की वाहनों पर भी धूल पसर गई है। बार-बार सफाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सफर करते समय लोगों की आंखों में जलन ज्यादा हो रही है। धूल से बचने के कारण लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर के बाजारों पर भी इस मौसम का असर देखने को मिल रहा है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हैं।
बाक्स-
बरसात का बेसब्री से इंतजार
आसमान में चढ़ी धूल से अब बरसात होने के बाद ही लोगों को छुटकारा मिल पाएगा। इस कारण लोग बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छाई धूल के कारण सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। वाहनों पर घर से कामकाज के लिए निकलते हैं तो आंखों पर चश्मा लगाकर निकलना पड़ता है।
ओपीडी में हुआ इजाफा : डॉ. गिल
जिला नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गिल ने बताया कि दो दिनों से धूल के मौसम के बाद अस्पताल में ओपीडी बढ़ है। पहले 150 से 160 के बीच में मरीजों की संख्या रहती थी, लेकिन दो दिनों से 25 से 30 मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस मौसम में खास सावधानी रखें। उड़ रही धूल में सफर करने से बचें, यदि ज्यादा जरूरी है तो मुंह पर कपड़ा या मास्क बांधकर सफर करें। अस्थमा, हृदय व खुजली के रोगियों का खास ख्याल रखें।