गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के परिजनों ने काटा बवाल
रोडवेज हड़ताल के समर्थन जेल में गए कर्मचारियों के परिजनों ने सोमवार को जिला सचिवालय में हंगामा किया। परिजन अपने साथ वकील भी लिए हुए थे, लेकिन उन्हें कहीं कोई रास्ता नहीं मिला। परिजन थाने गए जहां उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई। वहां से उन्हें डीडीपीओ कार्यालय भेज दिया गया।
जागरण संवाददाता, कैथल : रोडवेज हड़ताल के समर्थन जेल में गए कर्मचारियों के परिजनों ने सोमवार को जिला सचिवालय में हंगामा किया। परिजन अपने साथ वकील भी लिए हुए थे, लेकिन उन्हें कहीं कोई रास्ता नहीं मिला। परिजन थाने गए जहां उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई। वहां से उन्हें डीडीपीओ कार्यालय भेज दिया गया। सचिवालय पहुंचकर वे डीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो वहां भी अधिकारी नहीं मिला। कार्यालय के एक कर्मचारी ने उन्हें एसडीएम के पास भेज दिया। वहां भी उन्हें डीसी के पास भेज दिया गया। सभी लोग वकील के साथ डीसी धर्मवीर से मिले। उनसे गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के बारे में पूछा गया। डीसी ने कहा कि वे अभी कुछ नहीं कह सकते एसपी से बात करके ही कुछ कहा जा सकता है। नाराज परिजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
एडवोकेट दिनेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें धारा 107/51 के तहत गिरफ्तार किया है। इस धारा में अगले दिन ही जमानत हो जाती है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को पांच दिन पहले गिरफ्तार किया था, लेकिन अब उन्हें जमानत नहीं दे रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं बताया जा रहा कि कर्मचारियों को किस जेल में रखा जा रहा है।
कागजी कार्रवाई के बाद मिलेगी जमानत : डीसी
डीसी धर्मवीर ¨सह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की कागजी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद ही जमानत मिलेगी। मामले को लेकर एसपी से जानकारी ली जाएगी।