Move to Jagran APP

जिले को मिली 12 नई खेल नर्सरी, अब 39 हो गई है संख्या

खेल विभाग की तरफ से बुधवार को 111 नई खेल नर्सरी की सूची जारी की गई थी। ये नर्सरी प्रदेश के विभिन्न जिलों में निजी और राजकीय स्कूलों को मिली हैं। कैथल को इनमें से 12 नर्सरी मिली हैं। चार राजकीय और आठ निजी स्कूलों को दी गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2022 12:09 AM (IST)
जिले को मिली 12 नई खेल नर्सरी, अब 39 हो गई है संख्या
जिले को मिली 12 नई खेल नर्सरी, अब 39 हो गई है संख्या

सुनील जांगड़ा, कैथल

loksabha election banner

खेल विभाग की तरफ से बुधवार को 111 नई खेल नर्सरी की सूची जारी की गई थी। ये नर्सरी प्रदेश के विभिन्न जिलों में निजी और राजकीय स्कूलों को मिली हैं। कैथल को इनमें से 12 नर्सरी मिली हैं। चार राजकीय और आठ निजी स्कूलों को दी गई हैं। अब जिला खेल विभाग की तरफ से सभी स्कूल संचालकों को पत्र जारी कर दिया जाएगा। पत्र में 25 बच्चों और एक प्रशिक्षक का चयन करके रिपोर्ट देने के लिए लिखा जाएगा। उम्मीद है एक सितंबर से सभी नर्सरी शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि इससे पहले जिले में 27 नर्सरी चल रही हैं और अब कुल 39 नर्सरी जिले को मिल चुकी हैं। पहले 21 राजकीय और छह निजी स्कूलों में एक अगस्त से नर्सरी शुरू हो चुकी हैं। इसमें आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये विभाग की तरफ से हर महीने खुराक भत्ता दिया जाएगा। ये मिली हैं नई खेल नर्सरी

स्कूल का नाम खेल

1. राजकीय कन्या उच्च विद्यालय देवबन - लड़कियों की कबड्डी

2. राजकीय उच्च विद्यालय सांच - लड़के और लड़कियों की एथलेटिक्स

3. राजकीय माडल संस्कृति स्कूल चीका - हाकी

4. राजकीय उच्च विद्यालय कैलरम - लड़कियों की फुटबाल

5. गुरु तेगबहादुर खालसा पब्लिक स्कूल - लड़कियों की हैंडबाल

6. जेसीएम इंटरनेशनल स्कूल - लड़के और लड़कियों की जूडो

7. एमडी स्कूल राजौंद - लड़कों की जूडो

8. न्यू लिटल स्टार स्कूल कसान - लड़कियों की कबड्डी

9. शैमराक स्कूल कैथल - लड़के और लड़कियों की निशानेबाजी

10. सनराइज स्कूल मागो माजरी - लड़के और लड़कियों की वुशू

11. सनशाइन पब्लिक स्कूल - लड़के और लड़कियों की तैराकी

12. इंडस पब्लिक स्कूल - लड़कों की बास्केटबाल जिले में 12 नई खेल नर्सरी मिली हैं। इनमें चार राजकीय और आठ निजी स्कूलों में नर्सरी शुरू होंगी। नर्सरी के लिए बच्चों और प्रशिक्षक का चयन करने के लिए स्कूलों को पत्र लिखा जाएगा।

डा. राजेश कुमार, सीनियर हैंडबाल प्रशिक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.