Move to Jagran APP

सावन माह की शुरूआत, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रविवार को सावन माह की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। सावन का महीना शुरू होने के बाद शहर के सभी शिव मंदिरों में स्थापित शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया। यहां पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 06:53 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 06:53 AM (IST)
सावन माह की शुरूआत, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
सावन माह की शुरूआत, मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, कैथल : रविवार को सावन माह की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ी। सावन का महीना शुरू होने के बाद शहर के सभी शिव मंदिरों में स्थापित शिवालयों को भव्य ढंग से सजाया गया। यहां पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अब सरकार द्वारा भी धीरे-धीरे छूट दी जा रही है। सावन महीना शुरू होने के बाद जिला प्रशासन ने भी मंदिरों में कोरोना की हिदायतों का पालन करने को लेकर मंदिर कमेटी के साथ मिलकर व्यवस्था बनाई है। सुबह के समय मंदिरों में पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अगले एक महीने तक भगवान शिव की आराधना होगी। सुबह से समय श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया।

prime article banner

सावन महीने के पहले दिन शहर के श्री ग्यारह रुद्री प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। यहां पर शिवभक्तों ने सुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस मंदिर की काफी मान्यता है, जिस कारण यहां पर सावन माह में हर सोमवार को भीड़ उमड़ती है। हुडा सेक्टर 19 में स्थित भगवान शिव के मंदिर में भी लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। इसी प्रकार से हनुमान वाटिका, श्री अंबकेश्वर मंदिर और सूर्यकुंड मंदिर में भी पूजा की गई।

यह है मान्यता :

हनुमान वाटिका के पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि पौराणिक कथा अनुसार जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योग शक्ति से शरीर त्याग किया था। उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के सावन महीने में निराहार रहकर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया। जिसके बाद महादेव के लिए यह माह विशेष हो गया।

सावन माह शुरू होने पर किया हवन

कैथल (वि) : अखिल भारतीय हिदू महासंघ एवं गायत्री परिवार के सयुंक्त तत्वावधान में सावन माह शुरू होने पर अमित बंसल सर्राफ के निवास स्थान पर हवन किया। हवन में अमित ने परिवार सहित हवन में आहूति डाली। संघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि सावन माह में इसकी महत्ता ज्यादा बढ़ जाती है। इस मौके पर सोमदत्त कौशिक, सुरेंद्र अरोड़ा, भूपिद्र रोहिल्ला, सरदारा राम, लाजपत राय सिगला मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.