Move to Jagran APP

नवनियुक्त विधायकों के घर जश्न का माहौल

विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले सभी नवनियुक्त विधायकों के घर जश्न का माहौल रहा। जीत की खुशी व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहा। जो भी कार्यकर्ता आ रहा था लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 09:27 AM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 09:27 AM (IST)
नवनियुक्त विधायकों के घर जश्न का माहौल
नवनियुक्त विधायकों के घर जश्न का माहौल

जागरण संवाददाता, कैथल : विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले सभी नवनियुक्त विधायकों के घर जश्न का माहौल रहा। जीत की खुशी व्यक्त करने के लिए कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहा। जो भी कार्यकर्ता आ रहा था लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया जा रहा था।

prime article banner

विजेता रहे उम्मीदवारों के घर का माहौल देखने के लिए कैथल से विजेता लीला राम गुर्जर व कलायत से विजेता कमलेश ढांडा के घरों का माहौल देखा गया। हालांकि जीत हासिल करने के बाद सभी विधायक सुबह साढ़े नौ बजे ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। इनके घरों में जीत की बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहा।

लीला राम के घर में उनकी पत्नी बलबीर कौर को कार्यकर्ता बधाई दे रहे थे और मिठाई खिला रहे थे। बधाई देने के लिए महिलाओं की भी भीड़ लगी हुई थी। वहीं कमलेश ढांडा के घर में उनकी बेटी हर्षिता ढांडा को कार्यकर्ता बधाई देने पहुंचे हुए थे। कार्यकर्ताओं के लिए चाय व मिठाई का प्रबंध किया हुआ था। हालांकि कमलेश ढांडा सुबह दस बजे ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी।

गांव में जाकर की दादा खेड़ा की पूजा

चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा विधायक लीला राम गुर्जर ने शाम को गांव में जाकर दादा खेड़ा पर माथा टेका। सुबह उठकर घर में ही पूजा अर्चना की। पूजा करने के बाद कार्यकर्ताओं से मिले। उनके साथ करीब एक घंटे तक विचार-विमर्श किया और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं कमलेश ढांडा ने कैथल स्थित अपने घर में कार्यकर्ताओं से सुबह मुलाकात की। जीत में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

दोनों को मंत्री मंडल में मिल सकता है स्थान

कैथल से जीत दर्ज करने वाले लीला राम व कलायत से जीत दर्ज करने वाली कमलेश ढांडा को सरकार बनने पर मंत्री मंडल पद भी मिल सकता है। लीला राम ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हराया है। इसके अलावा कैथल में पहली बार भाजपा का कमल खिलाने में लीला राम कामयाब हुए हैं। वहीं कलायत सीट से कमलेश ढांडा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी जयप्रकाश को हराया है। महिला होने के कारण भी कमलेश ढांडा को मंत्री मंडल में जगह मिल सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.