तापमान 43 डिग्री, सड़कों पर सन्नाटा
जागरण संवाददाता, कैथल : बैसाखी पर्व के बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पारा 40
जागरण संवाददाता, कैथल : बैसाखी पर्व के बाद मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रविवार को 43.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी के इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई हे। दोपहर में शहर की सड़कें सुनसान नजर आई। वहीं डायरिया, टाइफाइड, उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी रमेश वर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में तापमान बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में तापमान ओर बढ़ने की संभावना है। गेहूं की कटाई होने के कारण धूल भी आसमान में फैली हुई है। कंबाइन से कटाई के बाद किसान खेतों में तुड़ी बनवाने में जुटे हैं।
गेहूं की कटाई का सीजन इन दिनों चल रहा है। नौ बजे के बाद से ही तेज धूप शुरू हो जाती है। दोपहर के समय तो अब लोगों को सफर करने से बचते नजर आ रहे हैं। रविवार का दिन होने के कारण शहर की सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि अप्रैल माह में जब तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है तो मई व जून में तो गर्मी लोगों को खूब तपाएगी। वहीं गर्मी के इस मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। कोल्ड ¨ड्रक, जूस व कुल्फी सहित अन्य पेय पदार्थो की मांग बढ़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कुल्फी की रेहड़ियां आते-जाते दिखाई देती है।
बाक्स-1
गांव में नहीं होते बिजली के दर्शन
गेहूं का सीजन होने के कारण दिनभर बिजली के दर्शन लोगों को नहीं हो रहे हैं। सुबह पांच बजे कट लगने के बाद रात को आठ बजे ही बिजली आ रही है। दिन में बिजली न आने पर पानी की सप्लाई सहित अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
-बाक्स-2
पार्कों में दिखी रौनक
छुट्टी का दिन होने के कारण शाम के समय चिल्ड्रन पार्क, जवाहर लाल नेहरू पार्क, देवी लाल पार्क, हनुमान वाटिका में लोगों की पहल-पहल दिखाई दी। पार्क में आए संजय व नवीन ने बताया कि दो-तीन दिनों से गर्मी ज्यादा बढ़ी है। दोपहर के समय तेज धूप का असर रहा। शाम को पांच बजे के बाद कुछ राहत मिली है।