Move to Jagran APP

41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, घरों में दुबके लोग

गर्मी के साथ जिले के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। वहीं तेज और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 May 2019 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2019 10:02 AM (IST)
41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, घरों में दुबके लोग
41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान, घरों में दुबके लोग

जागरण संवाददाता, कैथल : गर्मी के साथ जिले के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। वहीं तेज और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए विवश कर दिया है। दोपहर के समय सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई देते हैं। मौसम में गर्मी की अधिकता के कारण लोगों को मौसम जनित बीमारियों ने भी घेरना शुरू कर दिया है। सुबह नौ बजे से ही गर्मी शुरू हो जाती है जो शाम को दिन ढलने तक रहती है। ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का भी सहारा ले रहे हैं। सोमवार को शहर में गर्मी का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दिया। दोपहर के समय शहर की ज्यादातर सड़कें सुनसान दिखाई दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान अगले तीन दिनों तक और ज्यादा बढ़ सकता है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर को 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा में 11 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन दिन तक तापमान ऐसे ही रहेगा। एकाध डिग्री तक बढ़ोतरी होना संभावित है। खाली खेतों में किसान उगाएं मूंग की फसल

loksabha election banner

कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जसवीर सिंह ने कहा कि गेहूं का सीजन तकरीबन समाप्त हो चुका है। इस समय खाली पड़े खेतों में किसान मूंग या अन्य दलहन फसलें उगा सकते हैं। इससे किसानों को आय तो होगी ही, साथ में जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी। आगे लगाई जाने वाली फसल के लिए भी यह काफी फायदेमंद होगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.