विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैथल में सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत, बाइक राइडर पर केस दर्ज

Published: Sat, 26 Sep 2026 04:20 PM (IST)

कैथल के बरसाना गांव में सड़क हादसे में घायल हुए 15 वर्षीय आयुष की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान ...और पढ़ें

सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत। सांकेतिक फोटो

सड़क हादसे में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. कैथल में सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर आयुष की मौत।

  2. बरसाना गांव में बाइक चालक ने सैर करते समय मारी टक्कर।

  3. पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान किशोर ने तोड़ा दम।

जागरण संवाददाता, कैथल। सड़क हादसे में घायल हुए 15 वर्षीय किशोर की पीजीआइ में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव बरसाना में सड़क पर सैर करते समय एक बाइक चालक ने किशोर को टक्कर मार दी थी।

हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी रोहतक पीजीआइ में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव बरसाना निवासी रवि की शिकायत पर बाइक चालक कृष्ण के विरुद्ध पूंडरी थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि उसका बेटा आयुष गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करता था। 13 सितंबर को सुबह करीब साढ़े चार बजे उसका बेटा आयुष अपने दोस्तों के साथ सैर करने के लिए गांव की मुख्य सड़क से जा रहा था। वहां पर बाइक चालक कृष्ण ने अपनी बाइक को लापरवाही और तेजगति से चलाते हुए उसके बेटे काे टक्कर मार दी थी। वे उसी समय उसके बेटे को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया गया था।। इलाज के दौरान उसके बेटे ने पीजीआइ रोहतक में दम तोड़ दिया। बाइक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। पूंडरी थाना के जांच अधिकारी एसआइ शक्ति सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक किशोर के पिता की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।