Move to Jagran APP

जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया तीज उत्सव

महिला पतंजलि समिति की ओर से सावन के पर्व हरियाली तीज पर जवाहर पार्क में कार्यक्रम किया गया। पार्क में झूलों के साथ हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक पोशाक दामन और घाघरे में नजर आई। हरियाणवी गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। पार्क में एक साथ कई कई जगहों पर महिलाएं हरियाणवी गीतों और गानों पर नाच रही थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 10:27 PM (IST)
जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया तीज उत्सव
जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया तीज उत्सव

जागरण संवाददाता, कैथल : महिला पतंजलि समिति की ओर से सावन के पर्व हरियाली तीज पर जवाहर पार्क में कार्यक्रम किया गया। पार्क में झूलों के साथ हरियाणवी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। महिलाएं पारंपरिक पोशाक दामन और घाघरे में नजर आई। हरियाणवी गीतों पर महिलाओं ने खूब नृत्य किया। पार्क में एक साथ कई कई जगहों पर महिलाएं हरियाणवी गीतों और गानों पर नाच रही थी। रंग बिरंगी खासकर हरे रंग की पोशाक सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। महिला पतंजलि समिति की जिला की अध्यक्ष अमर राविश ने बताया कि तीन वर्ष पहले कुछ महिलाओं के साथ यह पहल की थी। आज खुशी होती है शहर और गांव की सैकड़ों महिलाएं त्यौहार मनाने को बाहर निकलती हैं। पूरी व्यवस्था समिति की ओर से की जाती है। इस मौके पर गीता ढुल, संध्या आर्या, वीना तंवर, संतोष, सुनीता शर्मा, कमलेश श्योकंद, बबीता, कमला, रोमा रावल, सुदेश मौजूद थे। तीज उत्सव पर फिल्मी गानों पर जमकर थिरकी महिलाएं

loksabha election banner

फोटो नंबर : 31

जासं, कैथल : महिला समाज सुधार समिति की तरफ से खाटू श्याम मंदिर में तीज उत्सव पर कार्यक्रम करवाया गया। समिति ने पहल करते हुए कॉलोनी की महिलाओं को एकत्र किया। उसके बाद महिलाओं और बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई। लड़कियों ने गिद्दा की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। वहीं महिलाओं ने रैंप वॉक करके अपने जलवे दिखाए। इसके बाद फिल्मी गीतों पर नाच गाकर महिलाओं ने तीज के त्यौहार को मनाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को समिति संस्थापिका और हरियाणा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 2012 में संस्था नौ-दस सदस्यों ने शुरु की थी। उसके बाद 2015 में पंजीकरण हुआ। संस्था 2012 से अब तक सात सिलाई सेंटर खोल चुकी हैं। इन सेंटरों पर मशीन सिखाने के साथ ही ब्यूटी पार्लर, पें¨टग व अन्य कला सिखाई जाती हैं। जिनको सीखने के बाद महिलाएं अपना व अपना परिवार का गुजारा आसानी से चला सकती हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में खाटू श्याम मंदिर समिति ने भी सहयोग किया। इस मौके पर कंचन सेठ, किरण सेठ, रानी कैलाश भगत, ऊषा सर्राफ, नीलम सेठ, उर्मिला देवी, सुलोचना मौजूद रहे। स्कूली बच्चों ने डांस व मस्ती कर मनाई तीज

जासं, कैथल : गायत्री स्कॉलर्स होम स्कूल में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। छात्रों ने पतंग सजाओ तो छात्राओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। उसके बाद छात्रों ने डीजे पर डांस और खूब मस्ती की। छात्रों ने पतंग उड़ाकर व छात्राओं ने झूला झूलकर अपनी खुशी का इजहार किया। निदेशक आयुष गर्ग ने अध्यापक और अध्यापिकाओं व छात्रों को तीज की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि त्योहार हमारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति को दर्शाते हैं। तीज का त्योहार खुशहाली और हरियाली का प्रतीक है। इस मौके पर अध्यापिका योगिता, ममता, सोनिया, पूजा, रीमा, कुसुम, जसप्रीत, रिचा, नीलम , साक्षी , सानिया मौजूद थे। तीज उत्सव पर करवाई प्रतियोगिताएं

जासं, कैथल : सिल्वर ओक इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज मनाई गई। तीसरी कक्षा से लेकर ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में विशेष रुप से शिरकत की।लड़कों ने पतंग उड़ाकर व लड़कियों ने मेहंदी रचाकर हरियाली तीज मनाई। प्रधानाचार्या भावना मित्तल ने सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को तीज की बधाई दी। उन्होंने सभी को अपनी संस्कृति बचाने के लिए प्रेरित किया। गुरूकुल तक्षशिला में धूमधाम से मना तोजोत्सव

संस, पूंडरी : गुरूकुल तक्षशिला अहमदपुर में तीजोत्सव बड़े जोश व उमंग के साथ मनाया गया। इस मौके पर रंगोली, मेहंदी, नृत्य, कविता वाचन, रंग भरो प्रतियोगिताएं करवाई गई। सभी ने झूला-झूलने का लुत्फ उठाया। गुरूकुल प्राचार्य डॉ. संत कौशिक ने सभी ब्रह्मचारियों व स्टाफ सदस्यों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और भारतीय संस्कृति में तीज पर्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने धरती के बढ़ते हुए तापमान का जिक्र करते हुए तीज व हरियाली के महत्व को बनाए रखने के लिए सभी को एक-एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही नीरू

संस, राजौंद : आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली में तीज के त्योहार पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रबंधक वेदप्रकाश कादियान ने स्कूल स्टाफ सदस्यों को तीज के त्योहार की बधाई दी। प्रतियोगिता में नीरू ने प्रथम स्थान, अंकुश ने द्वितीय व चेतना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, प्रीति गुप्ता, रणधीर ¨सह, रवि मौजूद थे। हमारे त्योहार ही हमारी पहचान : शैली मुंजाल

फोटो नंबर : 16

संस, कैथल : भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैली मुंजाल ने हनुमान वाटिका में झूला झूलकर सभी जिला वासियों को तीज उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में बहुत विविधता है। हमारे त्योहार ही हमारी पहचान है। हमें हमारे पर्वो को बचाने के लिए काम करना चाहिए। आज हम हमारी पारंपरिक पोशाकें भूलकर पश्चिमी संस्कृति की तरफ बढ़ गए हैं। हमें हमारे पर्वो को भी उतना ही महत्व देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.