38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैड¨मटन के लिए टीम रवाना
कर्नाटक के बेंगलुरु में 22 से 27 जनवरी तक होने वाली 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैड¨मटन टीम जिसमें 10 लड़के, 10 लड़कियां व चार ऑफिशियल हैं, रवाना हुए।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : कर्नाटक के बेंगलुरु में 22 से 27 जनवरी तक होने वाली 38वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बाल बैड¨मटन टीम जिसमें 10 लड़के, 10 लड़कियां व चार ऑफिशियल हैं, रवाना हुए। टीम को विधायक कुलवंत बाजीगर ने हरी झंडी दिखाकर चीका से रवाना किया। यह टीम बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों को विधायक ने विजयी भव का आशीर्वाद दिया। खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर विधायक कुलवंत ने कहा कि टीम जरूर जीतकर लौटेगी और जिले का नाम रोशन करेगी। हरियाणा बाल बैड¨मटन संघ के महासचिव सुखबीर चहल व प्रदेशाध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया कि लड़कों की टीम के कैप्टन शिवम व लड़कियों की कप्तान तानिया को बनाया गया है। टीम में अन्नू, निखिल, लवकेश, वंश, लवप्रीत, शिवम, ¨प्रस, नितेश राठी, अमित व लड़कियों की टीम में आरजू, अनु, ऋषिता, तानिया, शीतल, पायल, महक, नूपुर, कमलदीप, जसमीन शामिल हैं। रेफरी गौरव, सुदर्शन, नरेंद्र कौर, सुमन होंगे। इस मौके पर पूर्व जिला खेल अधिकारी जसवंत ¨सह, शमशेर डीपी, नरेश चहल, चारू मिगलानी, विनोद शर्मा, राजा राव मौजूद थे।